गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड के शिवनारायणपुर गांव के दर्जनों कार्ड धारियों ने बुधवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित शिकायत देकर जनवितरण प्रणाली के दुकानदार नन्दी गगराई अनुज्ञप्ति संख्या 1/2005 पर आरोप लगाया है कि उनके द्वारा फरवरी माह से लाभुकों को राशन नहीं दिया जा रहा है. सुबह से शाम तक घंटों लाभुक उनकी दुकान पर राशन मिलने का इंतजार करते हैं.(नीचे भी पढ़े)
लेकिन दुकानदार द्वारा उनका थंब इंप्रेशन तो ले लिया जाता है लेकिन उन्हें राशन नहीं दिया जाता है. अपने लिखित शिकायत पत्र में दर्जनों लाभुको ने अपने कार्ड नंबर के साथ साथ हस्ताक्षर किया है और एमओ से संबंधित दुकानदार पर कार्रवाई करने और उन्हें राशन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है.



