
जमशेदपुर : अग्रहरि समाज एवं जमशेदपुर युवा मंच द्वारा प्रथम रक्तदान शिविर राजस्थान धर्मशाला डिमना रोड मानगो में आयोजित किया गया. इस रक्तदान शिविर में सर्वप्रथम अग्रहरि समाज के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय हरिओम अग्रहरि को श्रद्धांजलि देकर दो मिनट का मौन रखा गया. ब्लड बैंक जमशेदपुर वीवीडीएल के संयुक्त तत्वाधान में रक्त संग्रह किया गया. इस शिविर में 123 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. अग्रहरि समाज के अध्यक्ष जय किशन अग्रहरि ने बताया कि स्वर्गीय ओम प्रकाश की प्रथम पुण्यतिथि में अग्रहरि समाज ने श्रद्धांजलि स्वरूप यह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. इस आयोजन में जमशेदपुर अग्रहरि समाज के सदस्य, ओल्ड मोटर डीलर एसोसिएशन के सदस्य, समाज सेवक आदि ने रक्तदान किया एवं अपना पूर्ण समर्थन इस आयोजक को दिया. (नीचे भी पढ़ें)
इस रक्तदान शिविर में रघुनाथ पांडे, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, अमरिंदर पासवान, अखिलेश सिंह, हल्दीपोखर के अजय अग्रहरि, अग्रहरि समाज के संरक्षक उमाशंकर अग्रहरि, राजेश अग्रहरि, शिव शंकर अग्रहरी, डॉक्टर्स शंभू अग्रहरि, माया शंकर अग्रहरि, झारखंड अग्रहरि समाज के प्रदेश महामंत्री संतोष अग्रहरि, प्रदेश अध्यक्ष जय शंकर अग्रहरि, कार्यकारी अध्यक्ष शिव शंकर अग्रहरि, प्रदीप अग्रहरि, अनिल अग्रहरि, शैलेंद्र अग्रहरि, रामअवतार अग्रहरि, सोनू अग्रहरि, शिवरतन अग्रहरि एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.











