
गुड़ाबांदा : उप विकास आयुक्त के निर्देशानुसार बुधवार को गुड़ाबांदा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय गुड़ाबांदा में इलेक्ट्राल क्लब के तहत विद्यालय के नवम और दशम वर्ग के विद्यार्थियों ने स्वयं मतदान कर लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था में मतदान के प्रक्रिया और उसके महत्व को जाना. मतदान के लिए बनावटी इवीएम वोटिंग मसीन का प्रयोग किया गया. मतदान करते हुए सभी विद्यार्थी काफी खूश नजर आये. मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पीठासीन पदाधिकारी जगदीश चन्द्र माहली, प्रथम मतदान पदाधिकारी कालिकिंकर भुईया, द्वितीय मतदान पदाधिकारी कमलेश खेस तृतीय मतलब पदाधिकारी ननीगोपाल प्रधान, सेक्टर पदाधिकारी पीयूष कुमार धाउड़िया, चुनाव पर्यवेक्षक कृष्ण हांसदा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार हांसदा, नव कुमार गिरि, दीपक कुमार मंगल, संतोष कुमार देहुरी, नागराज मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे. वही चाकुलिया के मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी मतदान की प्रक्रिया को सीखा और बारी बारी से मतदान कर अपने मताधिकार के महत्व को समझा.











