जमशेदपुर : सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में सूर्य मंदिर समिति द्वारा श्रावण महोत्सव के निमित्त तीसरी सोमवारी को प्रस्तावित आयोजन को लेकर रविवार को अहम बैठक आयोजित हुई. अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सूर्य मंदिर की ओर से 21 अगस्त, तृतीय सोमवारी को होने वाले जलाभिषेक यात्रा की सफलता व भव्यता के विभिन्न पहुलओं पर चर्चा हुई. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री सह मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक रघुवर दास, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे. अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आगामी 21 अगस्त को सुबह 7 बजे शिवभक्त बारीडीह बस्ती हरि मंदिर मैदान से जलपात्र में जल लेकर पैदल यात्रा करते हुए सूर्य मंदिर के शिवालय में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे. मंदिर कमेटी की ओर से 21 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है. शिवालय में जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण होगा.(नीचे भी पढ़ें)

जलाभिषेक यात्रा में भजन टीम के द्वारा यात्रा के दौरान मनोरम झांकी प्रस्तुत की जाएगी एवं श्रद्धालुओं को भोलेनाथ के गीत-भजनों से माहौल को भक्तिमय बनाने की तैयारी की गयी है. वहीं, शाम में बनारस की तर्ज पर भव्य महाआरती होगी, जिसके लिए पंडितों की 13 सदस्यीय टीम जमशेदपुर आएगी. बैठक के दौरान आयोजन की सफलता में जनसहयोग का आह्वान किया गया, जिसमें शामिल भक्तजनों के द्वारा दान की घोषणा एवं नकद दान से कुल 4 लाख 21 हजार दो सौ रुपये संग्रह किये गए. बताया गया कि दान के इच्छुक भक्त सूर्य मंदिर समिति के कार्यालय में अपना स्वैक्षिक दान कर सकते हैं.(नीचे भी पढ़ें)
इसके अलावा बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है. श्रावण महोत्सव जलाभिषेक यात्रा के लिए गठित उप समिति में संयोजक: मिथलेश सिंह यादव, हरि मैदान व्यवस्था व कलश वितरण- कमलेश सिंह, अखिलेश चौधरी, शशिकांत सिंह एवं कृष्णमोहन सिंह, साज-सज्जा व ध्वज- अमरजीत सिंह राजा, कंचन दत्ता एवं तेजिंदर सिंह जोनी, विकास शर्मा, जलाभिषेक यात्रा- भूपेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, नीरज सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, संजीव सिंह, शैलेश गुप्ता, संतोष यादव एवं गुरदेव सिंह राजा, धर्मेंद्र प्रसाद, अमित अग्रवाल, चिंटू सिंह, झांकी व्यवस्था- मिथलेश सिंह यादव, दिनेश कुमार एवं प्रेम झा, वाहन व्यवस्था – खेमलाल चौधरी एवं प्रमोद मिश्रा, प्रसाद सामग्री व्यवस्था – रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, पवन अग्रवाल, कुलवंत सिंह बंटी, कमलेश सिंह, गुंजन यादव, प्रसाद वितरण- रामबाबू तिवारी, सुशांतो पंडा, पवन अग्रवाल, दिनेश कुमार, कमलेश साहू, बंटी अग्रवाल , अजय सिंह, ध्रुव मिश्रा, रॉकी सिंह, ओम पोद्दार, बैनर व पोस्टर – नारायण पोद्दार व राकेश सिंह, पीने के पानी की सेवा- हेमंत सिंह, शिवालय जलाभिषेक व्यवस्था – गुंजन यादव, टुनटुन सिंह, लक्ष्मीकांत सिंह, अमरजीत सिंह राजा, बबुआ सिंह, सुरेश शर्मा, रूबी झा, मंदिर व बेरिकेडिंग व्यवस्था – सुशांतो पंडा, संतोष ठाकुर, दीपक झा, अभिषेक कुमार, सूरज सिंह, यातायात व्यवस्था – बोल्टू सरकार, श्रीराम प्रसाद, बबलू गोप, रामबिलास शर्मा, प्रेस एवं मीडिया – प्रेम झा, प्रमोद मिश्रा, संध्याकाल में महाआरती- अखिलेश चौधरी.(नीचे भी पढ़ें)
बैठक को संबोधित करते पर पूर्व मुख्यमंत्री क रघुवर दास ने कहा कि कांवड़ यात्रा से सामाजिक समरसता बढ़ती है एवं लोगों को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करती है. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के सहयोग से हर वर्ष कांवड़ यात्रा सह जलाभिषेक यात्रा सफल हुई है और इस वर्ष भी यह भव्य एवं ऐतिहासिक होगी.














