जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन की ओर से तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत आयोजित हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता में 412 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. दो दिन में संपन्न हुई प्रतियोगिता के आरंभ में संस्थान के मानद महासचिव प्रसेनजित तिवारी ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए पूरे कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी.(नीचे भी पढ़ें)

प्रतियोगिता के समापन के उपरान्त उसके परिणाम घोषित कर दिये गये हैं. इसमें कक्षा 1 से 3 तक की प्रतियोगिता3 में अग्रिमा मिश्रा प्रथम, अंजली सिंह द्वीतीय व आकृति तिवारी तृतीय रहीं, प्रतियोगिता में दो प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिये गये, जिनमें अनंत चौबे एवं वंशिका शर्मा शामिल रहे. कक्षा 4 से 6 तक की प्रतियोगिता में प्रथम आरोही सिंह, द्वितीय महेश्वरी तिवारी एवं तृतीय हिमांक कुमार रहे. इनके अलावा श्रेया विश्वास, श्रेया साहू एवं खुशी पांडेय को सान्त्वना पुरस्कार के लिए चुना गया.(नीचे भी पढ़ें)

प्रतियोगिता में अरुण कुमार तिवारी, यमुना तिवारी व्यथित, दिव्येन्दु त्रिपाठी, अशोक पाठक ‘स्नेही’, पूनम महानंद, माधवी उपाध्याय, शिप्रा सैनी मौर्य, रीना सिन्हा, उपासना सिन्हा नीलिमा पाण्डेय एवं बसंत जमशेदपुरी ने निर्णायक की भूमिका निभाई. विजेताओँ को सुभाष चन्द्र मूनका, विमल जालान, प्रसन्न वदन मेहता, ब्रजेन्द्रनाथ मिश्र आदि पदाधिकारियों ने पुरस्कार प्रदान किये.














