रामगोपाल जेना/चाईबासा : पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सोमवार को सैकड़ों स्थानीय लोगों के साथ विरोध दर्ज कराते हुए सेल प्रबंधन के साथ सेल क्षेत्र में रह रहे मजदूरों एवं आम आदमी को सात दिन के अंदर अपने मकान-दुकान हटाने का नोटिस दिये जाने के संदर्भ में वार्ता की. वार्ता में सेल प्रबंधन की ओर से मेघाहातुबुरू के सीजीएम आरपी. सेल्वम, किरीबुरू के सीजीएम के राय, किरीबुरू के पी एंड ए अमित कुमार विश्वास, किरीबुरी के एजीएम प्रवीण कुमार, मेघाहातुबुरू के पी एंड ए आलोक वर्मा, किरीबुरू के पी एंड ए रमेश कुमार सिंह ने हिस्सा लिया. (नीचे भी पढ़ें)
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि 70 वर्षों से यहां रह रहे मजदूरों एवं उनके परिजनों को नहीं हटाया जाए. प्रबंधन अगर जबरन यहां से मजदूरों एवं उनके परिजनों को हटाने की कोशिश करता है तो जोरदार जन आंदोलन किया जाएगा. मौके पर डेले मुंडा, सोमा नाग, राजेश मुंडा, सुभाष बिरुली, आफताब लाल, अजित कुमार, सोनाराम गोप, शांकर गिरि, जावेद खान, गणेश गुप्ता, बीरबल गुड़िया, गोकुल पान, सुधीर एवं काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे.














