
जमशेदपुर : कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष के तौर पर फिर से राकेश्वर पांडेय को चुन लिया गया है. यूनाइटेड क्लब में इस यूनियन के हुए चुनाव के दौरान तीन पदाधिकारियों के अलावा अन्य कमेटी मेंबरों के लिए वोटिंग हुई. यूनाइटेड क्लब के कर्मचारियों ने राकेश्वर पांडेय को सर्वसम्मति से यूनियन के चुनाव में को-ऑप्ट कर लिया. इसके बाद उनको चुनाव के दौरान सर्वसम्मति से उनको अध्यक्ष चुन लिया गया. इसके अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व महामंत्री बीके डिंडा को भी को-ऑप्ट किया गया औव उनको भी डिप्टी प्रेसिडेंट जबकि ददन सिंह को को-ऑप्टन करने के बाद महासचिव चुन लिया गया. यूनियन कमिटी मेंबर्स के लिए वोटिंग हुी, जिसमें दीपक कुमार मुखर्जी को 69 वोट, दिनेश पांडेय को 33 वोट, गुरुदेव नाद को 9 वोट, माधव हरिपाल को 39 वोट, राधेश्याम भगत को 44 वोट, राजू सोना को 57 वोट, तिलक सिक्का को 26 वोट मिले. (नीचे भी पढ़ें)
इसमें चार कमेटी मेंबर चुने गए जिसमें दीपक मुखर्जी, राजू सोना, राधे श्याम भगत, माधव हरिपाल निर्वाचित हुए. इस निर्वाचन प्रक्रिया में ट्यूब मेकर्स क्लब, जी टाउन क्लब, गोलमुरी क्लब, बेलडीह क्लब और यूनाइटेड क्लब के चुनाव संपन्न होने के साथ ही मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष, बीके डिंडा डिप्टी प्रेसिडेंट और ददन सिंह को महासचिव चुना गया. इस चुनाव के दरमियान चुनाव पदाधिकारी अंजनी कुमार और उनकी टीम ने बहुत ही अच्छे तरीके से संवैधानिक चुनाव कराया. कर्मचारियों ने खुशी जाहिर करते हुए चुने हुए पदाधिकारियों को फूल माला से स्वागत किया. ज्ञातव्य है कि इन सभी क्लबों के चेयरमैन टाटा स्टील के उच्च पदाधिकारी हैं. उपरोक्त सारे क्लब अपने सिद्धांतों एवं टाटा स्टील के कल्चर को अपनाते हुए चलते हैं.














