जमशेदपुर : कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार की शाम क्षत्रिय करणी सेना परिवार की ओर से साकची गोलचक्कर पर आतिशबाजी कर लड्डू वितरण किया गया. संगठन के युवा जिलाध्यक्ष मोहित सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों ने साकची गोलचक्कर पर आतिशबाजी की एवं लोगों के बीच लड्डू वितरित कर जश्न मनाया.(नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए 527 जवानों से ज्यादा वीरों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस दौरान बताया गया कि किस तरह भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को उनकी सीमा में खदेड़ कर कारगिल युद्ध में विजय पताका फहराई थी और अमर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की आन-बान व शान की रक्षा की थी. मौके पर मौजूद करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह, हरि सिंह राजपूत, रंजन सिंह, मोहित सिंह, विकास सिंह, रोहित सिंह, मंजीत सिंह, सौरभ सिंह, शुभम, श्रवण सिंह व अन्य लोग मौजूद थे.














