घाटशिला : घाटशिला महाविद्यालय द्वारा आयोजित वन महोत्सव माह के दौरान चलाये जा रहे पौधारोपण अभियान के तहत बुधवार को कॉलेज परिसर में एनएस एस वॉलंटियर्स और विद्यार्थियों ने मिलकर फलदार पौधे लगाए. कॉलेज के वॉलंटियर्स लगातार विद्यार्थियों से सम्पर्क कर सामान्य विद्यार्थियों से पौधे लगाने की अपील कर रहे है. कॉलेज शिक्षक और कर्मचारी भी खुद पौधरोपण कर ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाकर उसे सुरक्षित करने के लिए अपील कर रहे हैं.(नीचे भी पढ़े)
इसी का परिणाम है कि कॉलेज के विद्यार्थी और आम जन भी लगातार पौधारोपण कर रहे हैं. मौके पर रितिक मन्ना, सोमनाथ पाणिग्रही, उत्तम महतो और भावेश भकत ने मुख्य भूमिका निभाई. एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. इंदल पासवान ने विद्यार्थियों द्वारा किये गए पौधारोपण की सराहना की और सभी से ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाकर 30 जुलाई तक फ़ोटो और वीडियो भेजने की अपील की.



