जमशेदपुर : आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारिब ने विभिन्न चेकिंग प्वाइंटों और चेक नाकों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्वयं की उपस्थिति में एंटी क्राइम चेकिंग कराई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. (नीचे भी पढ़ें)

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में लावारिस शवों को सम्मानजनक विदाई दे रही अंत्योदय संस्था, 599 दिवंगतों के लिए किया
उन्होंने कहा कि एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान आम जनता के साथ शालीनता और सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाए. साथ ही, चेकिंग के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए. एसएसपी ने पर्व-त्योहारों के दौरान सतर्कता बरतने और अपराध नियंत्रण के लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया, ताकि शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे और लोग सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें.


















