
जमशेदपुर : टाटा स्टील ने एक अगस्त को कई तबादले किये है. वहीं, कई को प्रोमोशन दिया है. टीएमएच और टाटा स्टील के मेडिकल सर्विसेज के कई चिकित्सकों को प्रोमोशन भी दिया गया है. टाटा स्टील मेरामंडली के चिकित्सक डॉ आशीष महापात्रा को संसल्टेंट बनाया गया है. वहीं, रेडियोलॉजी के डॉ रोहित चक्रवर्ती को स्पेशलिस्ट के पद पर प्रोमोशन दिया गया है. डॉ किरण कुमारे को डर्मटेलॉजी विभाग का एसोसिएट स्पेशलिस्ट से स्पेशलिस्ट बनाया गया है. इसी तरह डॉ सुगंधी अखिल को मेडिसिन का एसोसिएट स्पेशलिस्ट से स्पेशलिस्ट के पद पर प्रोमोशन दिया गया है. डॉ गौरव मिश्रा को नोवामुंडी का रजिस्ट्रार के पद से प्रोमोशन देते हुए सीनियर रजिस्ट्रार बनाया गया है. डॉ सुभाष चंद्रा को क्रिटिकल केयर मेडिसिन के सीनियर मेडिकल ऑफिसर के पद से प्रोमोशन देकर रजिस्ट्रार बनाया गया है. वहीं, डॉ दिब्येंदू पात्रा को रजिस्ट्रार टीएमएच क्लिनिक के पद से प्रोमोशन देकर सीनियर रजिस्ट्रार बनाया गया है. डॉ शादाब सफी को क्रिटिकल केयर मेडिसिन के रजिस्ट्रार के पद से प्रोमोशन देकर सीनियर रजिस्ट्रार बनाया गया है. सीनियर रजिस्ट्रार डॉ मधु कुमारी को क्लिकिकल एसोसिएट मेडिकल इनडोर सर्विसेज के पद पर प्रोमोशन दिया गया है. डॉ तापस कुमार बर्मन को एनेस्थेसिया का स्पेशलिस्ट बनाया गया है, जो एसोसिएट स्पेशलिस्ट थे. राजदीप कौर को एसोसिएट स्पेशलिस्ट गाइनिक के पद से प्रोमोशन देकर स्पेशलिस्ट बनाया गया है. नेत्ररोग के एचओडी सहसीनयिर कंसल्टेंट डॉ भारती शर्मा को हेड कंसल्टेंट बना दिया गया है. डॉ रघुबीर भारद्वाज को सीनियर कंसल्टेंट व एचओडी यूरोलॉजी के पद से प्रोमोशन देकर हेड कंसल्टेंट बनाया गया है. साइकैट्रिक्स विभाग के एचओडी सह सीनियर कंसल्टेंट डॉ मनोज कुमार साहू को हेड कंसल्टेंट साइकैट्री बनाया गया है. मेडिकल सर्विसेज नोवामुंडी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ तापस षाड़ंगी को हेड कंसल्टेंट मेडिकल सर्विसेज नोवामुंडी बनाया गया है. कंसल्टेंट ज्वाइंट रिप्लेसमेंट डॉ सौमित सरकार को सीनियर कंसल्टेंट बनाया गया है. डॉ रुद्र प्रसाद सामंता को कंसल्टेंट इनचार्ज पलमोनोलॉजी को सीनयिर कंसल्टेंट बनाया या है. डॉ रामा शंकर कंसल्टेंट डेंटल को सीनियर कंसल्टेंट डेंटल बनाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
टाटा स्टील माइनिंग के डॉ दिलीप कुमार तिवारी को पदस्थापन को बरकरार रखा गया है. वहीं, आर्थोपैडिक व ज्वाइंट रिप्लेसमेंट डॉ इंद्रणील भादुरी को स्पेशलिस्ट से प्रोमोशन देकर कंसल्टेंट बनाया गया है. डॉ राजेश ठाकुर स्पेशलिस्ट से प्रोमोशन देकर कंसल्टेंट बनाया गया है. डॉ पूनम सिंह को स्पेशलिस्ट नेत्र रोग के पद से प्रोमोशन देकर कंसल्टेंट बनाया गया है. डॉ अभिषेक पटनायक को स्पेशलिस्ट नेत्र रोग से कंसल्टेंट बनाया गया है. डॉ महाज्योति चक्रवर्ती को स्पेशलिस्ट क्रिटिकल केयर मेडिसिन से प्रोमोशन देकर कंसल्टेंट क्रिटिकल केयर मेडिसिन बनाया गया है. डॉ मनीष कुमार को स्पेशलिस्ट मेडिसिन से प्रोमोशन देकर कंसल्टेंट बनाया गया है. डॉ अर्चना बारीक को गाइनिक का स्पेशलिस्ट के पद से प्रोमोशन देकर गाइनिक का कंसल्टेंट बनाया गया है. डॉ रोहित रेहर को डेंटल का स्पेशलिस्ट से प्रोमोशन देकर कंसल्टेंट बनाया गया है. डॉ रेयाज अहमद को स्पेशलिस्ट न्यूरोलॉजी के पद से प्रोमोशन देकर कंसल्टेंट न्यूरोलॉजी बनाया गया है. डॉ अनु प्रसाद को स्पेशलिस्ट क्रिटिकल केयर मेडिसिन के पद से प्रोमोशन देकर कंसल्टेंट क्रिटिकल केयर बनाया गया है. डॉ देबांजन दास को स्पेशलिस्ट मेडिकल सर्विसेज के पद से प्रोमोशन दिया गया है. उनको कंसल्टेंट मेडिकल सर्विसेज बनाया गया है. इमरजेंसी के रजिस्ट्रार डॉ प्रत्युष प्रसाद को सीनियर रजिस्ट्रार बनाया गया है. वहीं, रजिस्ट्रार मेडिसिन डॉ विजया झा को सीनियर रजिस्ट्रार बनाया गया है. डॉ राजेश कुमार झा को रजिस्ट्रार से प्रोमोशन देकर सीनियर रजिस्ट्रार मेडिकल सर्विसेज बनाया गया है. डॉ शिल्पी को रजिस्ट्रार झरिया मेडिकल सर्विसेज से प्रोमोशन देकर सीनियर रजिस्ट्रार बनाया गया है. डॉ जैद मोहम्मद नैफे को रजिस्ट्रार गैस्ट्रो के पद से प्रोमोशन देकर सीनियर रजिस्ट्रार बनाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
टाटा स्टील के एचआरएम चीफ डिलीवरी जीपी मिश्रा रिटायर होंगे
टाटा स्टील के चीफ एचआर डिलीवरी सिस्टम व ट्रांस्फारमेशन आइएल टू ज्ञान प्रकाश मिश्रा (जीपी मिश्रा) एक सितंबर से सेवानिवृत हो रहे है. उनकी जगह प्रदीप ज्ञानान नेरायनुरी चीफ टैलेंट मैनेजमेंट को एचआरएम डिलीवरी सर्विसेज का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. उनके अधीन एचआरएम हेड रिचा केडिया को लाया जायेगा. वहीं, एचआरएम ट्रांसफारमेशन का काम देखने वाले चीफ ग्रुप एचआरआइआर जुबिन पालिया के अधीन हेड एचआरएम ट्रांस्फारमेशन भावुक गुप्ता को लाया गया है. टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने यह बदलाव किया है.














