चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कुचियाशोली पंचायत के सलकागड़ियां गांव में खेत में चर रहे मवेशियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया है. सलकागड़िया निवासी नकुल कुमार गोप ने बताया की कुछ दिन पूर्व खेतों में धान के बिचड़े की रोपनी हुई है. बाजार क्षेत्र के मवेशी अनेक ग्रामीणों के खेत में रोपित धान की फसल को खाकर और रौंदकर बर्बाद कर रहे हैं. मंगलवार को भी बाजार क्षेत्र के 8 मवेशियां खेत में चर रहे थे. ग्रामीणों ने उक्त मवेशियों को पकड़कर गांव में ही बांधकर रखा है. (नीचे भी पढ़ें)
ग्रामीणों का कहना है कि मवेशियों के मालिक के लिखित आश्वासन के बाद मवेशियों को छोड़ दिया जाएगा. साथ ही कहा कि दोबारा जमीन में मवेशियों को चरते पकड़े तो मवेशियों के मालिक से जुर्माना के तौर पर 5001 रूपए वसूल किया जाएगा. इस मसले पर कुछ दिन पूर्व गांव में बैठक भी की गई थी. चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के कमारीगोड़ा निवासी शंकर कुमार मुर्मू,उपेन हेंब्रम, घटाल हेंब्रम, बाबू गोप, योगेंद्र गोप, बुधु मुंडा,दिलीप मुंडा, देव मुंडा समेत अनेक किसानों के फसल को मवेशियों ने चरकर और पैरों तलें रोंदकर बर्बाद कर दिया है. इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है.















