चाकुलिया : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बुधवार को फॉरेस्ट इको लॉजिकल पार्क के पास आदिवासी एकता मंच और बाबा तिलका मांझी धर्म गाड़ समिति के संयुक्त तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया. यहां सबसे पहले कमिटी के सदस्यों ने पूजा अर्चना की, इसके पश्चात सदस्यों द्वारा झंडातोलन और पौधारोपण किया गया. इसके बाद रैली निकाली गई. (नीचे भी पढ़ें)
रैली ने विभिन्न मार्गों का परिभ्रमण किया. यह रैली मुख्य पथ से होते हुए बिरसा चौक पहुंची और भगवान बिरसा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. यहां से रैली पंडित रघुनाथ मुर्मू चौक पहुंची और पंडित रघुनाथ मुर्मू की मूर्ति पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित की गई. तत्पश्चात रैली आयोजन स्थल पर पहुंची. समारोह स्थल पर समिति द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस मौके पर उप प्रमुख कविता साव, नायके बाबा रघुनाथ मांडी, संरक्षक अर्जुन टुडू, सूयास मांडी, डोमन हांसदा, शंकर सोरेन, हरिपद मुर्मू, रामजीत बास्के, दीकुराम हेंब्रम, बलराम मांडी, पीरु हांसदा, विजेंद्र हांसदा, नंदलाल मोहनी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.




