घाटशिला: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राजकुमार सिंह बुधवार को धालभूमगढ़ के रघुनाथडीह गांव पहुंचे एवं गांव के किसानों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने किसानों को खेती के लिए उपयुक्त होने वाले ट्रैक्टर को उपलब्ध कराया. इस मौके पर उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि खेती के लिए ट्रैक्टर नहीं मिलने से किसान काफी हताश है. उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता है. उन्हें किसी तरह की तकलीफ होने पर वे स्वयं उपस्थित रहेंगे. इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा नेता राजकुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि गांव में बसने वाले लोग अन्नदाता किसान भाइयों का जीवन स्तर सुधारा जाए उनकी आय दुगनी की जाए. (नीचे भी पढ़े)

आर्थिक उन्नति हो तथा हर खेत में हरियाली देखने को मिले इसी उद्देश्य भाजपा किसान मोर्चा अपने जरूरतमंद किसान भाइयों को खेती हेतु हर संभव मदद मुंहया कर रही है उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के तेजतरार उप मुखिया सुजन कुमार मन्ना एवं घाटशिला मंडल अध्यक्ष राहुल पांडे ने उन्हें पिछले दिनों किसने को मदद करने का आग्रह किया था. आर्थिक कमजोरी के कारण ट्रैक्टर से खेत की जुटा जुताई नहीं करवा पा रहे हैं. इसी उद्देश के साथ उन्होंने आज जरूरतमंद किसानों का ट्रैक्टर से जुताई कराया तथा स्वयं धान की रोपनी कर किसान भाइयों को प्रोत्साहित किया है इस दौरान भाजपा नेता ने किसानों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित भी किया.(नीचे भी पढ़े)
साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुहैया कराए जा रहे हैं किसान सम्मान निधि की भी जानकारी ली दर्जनों किसानों ने बताया कि उन्हें तय समय से भारत सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि दिया जा रहा है जिससे खेती में काफी सहयोग मिल रहा है. इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राहुल पांडे, उपाध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, सिद्धार्थ राय, उप मुखिय सुजन मन्ना, स्वागता चक्रवर्ती, डॉ नरेश महतो, सुशील दास, शंकर कालिंदी, अरुण कालिंदी, कुशल कालिंदी, दीपेश कालिंदी, अमित कालिंदी, संतु विश्वास, पंचू कालिंदी, ऋषिकेश महतो, महादेव कालिंदी, सुभाष बनर्जी, श्यामल कालिंदी, राकेश कालिंदी समय काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.




