घाटशिला : विश्व आदिवासी दिवस के शुभ अवसर पर बुधवार को घाटशिला अंतर्गत टुमांगडूंगरी में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया. जिसमें बच्चों के बीच में खेलकूद, सामाजिक विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. बच्चों को पुरस्कृत किया गया उसके बाद विश्व आदिवासी दिवस के संबंध में चर्चा परिचर्चा हुई. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा वर्तमान झारखंड सरकार में आदिवासियों पर अत्याचार बढ़ी है. आदिवासियों को वन अधिकार अधिनियम के तहत बन पट्टा देने में ढ़िलाई, पेसा कानून को लागू करने में सरकार की नाकामी जिसके वजह से आदिवासियों पर अत्याचार और अधिक बढ़ी है. दुमका में हूल नायक वीर सिद्धू कान्हू के वंशज रामेश्वर मुर्मू की हत्या, दुमका में सुरेश मुर्मू ( मुखिया) की हत्या, खूंटी में शीतल मुंडा (उप मुखिया) की हत्या, रांची राजधानी में सुभाष मुंडा की हत्या. सैकड़ो आदिवासी नौजवानों की हत्या इस प्रांत में हुई है. (नीचे भी पढ़े)
झारखंड प्रदेश में आदिवासी माता बहन सुरक्षित नहीं है दुमका में अंकिता जरुवाडीह में हत्या आरोपी शाहरुख हुसैन, दुमका में आदिवासी नाबालिग किशोरी की बलात्कार कर हत्या कर पेड़ में लटका दिया आरोपी अरमान अंसारी, दुमका में ही सुशीला हांसदा नामक महिला की बलात्कार कर जंगल में ले जाकर जिंदा जलाया आरोपी अरबाज आलम, साहिबगंज में आदिम जनजाति रूबीका पहाड़िया की हत्या कर 12-15 टुकड़े कर दिए गए आरोपी दिलावर अंसारी, लोहरदगा में आदिवासी महिला के साथ अत्याचार कर कुआं में धकेल कर पत्थर से कुचलना का प्रयास आरोपी रब्बानी अंसारी, खूंटी में 15 साल की नाबालिक आदिवासी की हत्या आरोपी फखरुद्दीन ऐसे हजारों आदिवासी महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ लेकिन यह झारखंड सरकार आदिवासी माता बहनों की सुरक्षा नहीं दे पा रही है. भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार आदिवासी बच्चों की भविष्य को संवारने के लिए व्यापक मात्रा में एकलव्य विद्यालय देशभर में बना रही है. जनजाति गौरव दिवस के रूप में जनजाति महापुरुषों को सम्मान देने का काम किया है. देश के सर्वोच्च कुर्सी पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को महामहिम राष्ट्रपति बना कर आदिवासी समाज को सम्मान देने का काम किया है. इस अवसर पर आर्मी रिटर सूरा हाइब्रु, सोना सिंह रघु, राजू देवगम, लुस्कु मुर्मू, सुपाई मार्डी,विजय सिंह देवगम, सालको सोय समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.











