गालूडीह: घाटशिला प्रखंड के काड़ाडुबा पंचायत अन्तर्गत बुरुडीह में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शहीद रघुनाथ सिंह की मूर्ति का अनावरण किया गया. विधायक रामदास सोरेन,विधायक संजीव सरदार,ज़िला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू,सुभाष सिंह ने संयुक्त रूप से मूर्ति का अनावरण किया. कार्यक्रम का आयोजन शहीद रघुनाथ सिंह स्मारक समिति के तत्वावधान में किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि रघुनाथ सिंह ने चुआड़ विद्रोह के दौरान अग्रेंजो के दमनकारी नीति के खिलाफ विद्रोह किया था. दामपाड़ा क्षेत्र में अंग्रेजो के टैक्सनीति का पुरजोर विरोध किया था. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा की यहां के संसाधन को बाहरी लोगों से बचाने के लिए पहरेदार की भूमिका निभाने की जरूरत है.सरकार आदिवासी क्षेत्र के विकास के लिए कृतसंकल्प है. पोटका विधायक संजीव सरदार ने कहा कि जहां खनिज संपदा है वहां आदिवासी है. लेकिन अस्तित्व को नुकसान पहुंचाने की साजिश हो रही है. आदिवासियों के विकास के लिए सरकार की बहुत सारी नीतियां और कार्यक्रम संचालित है. क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने कहा कि आज भी शहीदों के सपनो का झारखंड नही बन पाया है. झारखंड जल,जंगल जमीन से परिपूर्ण है. लेकिन आज भी आदिवासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है. हक और अधिकार के लिए आदिवासियों को एकजुट होने की जरूरत है.(नीचे भी पढ़े)
समारोह को ज़िप सदस्य सुभाष सिंह,कान्हू सामंत,बाघराय मार्डी ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन रुद्र नारायण सिंह ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन पूर्व मुखिया पोलटू सरदार ने किया. इस मौके पर मुखिया लालमोहन सिंह, जगदीश भकत, ग्राम प्रधान बीरसिंह सरदार, रंजीत सिंह,अनिल सिंह,रामपद सिंह,अजय सिंह,धनंजय सिंह,छबिलाल सिंह,हरिपद सिंह,अतुल सिंह,राम सिंह,बुद्धेश्वर सिंह,खगेन सिंह,निमाई सिंह,अजित सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित थे.











