
जमशेदपुर : टाटा स्टील के जी ब्लास्ट फर्नेस के जेडीसी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान शिविर में टाटा वर्कर्स यूनियन के कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह, उपाध्यक्ष संजीव तिवारी , विभागीय चीफ शुभाशीष कुंडू, कमिटी मेंबर मनोहर मुखिया, अजय कुमार एवं जेडीसी सेक्रेटरी साक्षी चौधरी उपस्थित हुई. सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित की गयी. इसमें महिला व पुरुष समेत दोनों कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. यहां कुल 167 लोगो ने रक्तदान किया. इस दौरान पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया. लोगों में काफी उत्साह देखा गया.











