
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा के सफाई कर्मी गुरुवार को दो माह की पेमेंट की मांग करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे है. वही सफाई कर्मियों ने बताया कि वे टीएइएनटी के अंदर काम करते है. उन्हें जून और जुलाई का वेतन नहीं गया किया है. वेतन नहीं मिलने से उनके सामने आर्थिक परेशानियां उत्पन्न होने लगी है. वे बहुत मेहनत से गुजारा कर पा रहे है. वहीं कर्मियों ने अशोक मंडल पर कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं सफाई कर्मियों ने उपायुक्त से मांग है कि उन्हें जल्द से बीते दो माह का वेतन उपलब्ध करवाया जाये.











