घाटशिला : सावन मास के पावन अवसर पर दादी परिवार घाटशिला के द्वारा तृतीय शिव महोत्सव में बाबा बर्फानी के दर्शन तथा महाप्रसाद श्याम स्टील के समीप आयोजन किया गया था. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी उपस्थित हुए. दादी परिवार घाटशिला के सदस्यों ने अतिथियों को शॉल, बुके और बाबा की माला देकर सम्मानित किया.(नीचे भी पढ़े)
कुणाल षाड़ंगी ने अतिथियों के संग बाबा बर्फानी का दर्शन किए एवं पूजा अर्चना भी की एवं क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना भी किए. मौके पर सुनील जैन, प्रवीण अग्रवाल विकास अग्रवाल ,विकास आनंद, मधुर अग्रवाल ,सुमित अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, केशव अग्रवाल, हीरा सिंह, आजाद बेरा, अजय राज, बिक्रम साव समेत अन्य लोग मौजूद थे.











