घाटशिला: घाटशिला प्रखंड के धरमबहाल पंचायत के चुनुडीह निवासी डॉ रतिद्रनाथ रजक का कुछ दिन पूर्व हार्ट अटैक हो जाने के कारण देहांत हो गया था. गुरुवार को पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की.(नीचे भी पढ़े)
इस दौरान कुणाल षाड़ंगी ने स्वर्गीय आत्मा को ईश्वर के श्री चरणों में स्थान मिलने व परिजनों को इस शोक से उबरने का साहस मिलने की प्रार्थना की. मौके पर हीरा सिंह, आजाद बेरा, अजय राज, बिक्रम साव समेत ओर भी लोग उपस्थित रहे.











