जमशेदपुर: रोटरी क्लब जमशेदपुर ईस्ट द्धारा में किशोर हूं, मैं बदल गया हूं, क्या मैं अलग हूं, विषय पर अंतर-विद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. गोलमुरी क्लब में आयोजित इस प्रतियोगिता में शहर के पूर्वी क्षेत्र के प्रमुख 9 स्कूलों ने भाग लिया. इस प्रतियोगिता के मूल्यांकन के लिए प्रतिष्ठित न्यायाधीशों का एक पैनल उपस्थित था. सर्वश्रेष्ठ हिल टॉप स्कूल और उप विजेता लिटिल फ्लावर स्कूल की टीम बनी. प्रथम वक्ता विजेता आदर्श कुमार एसडीएसएम और सुनेत्रा लारू हिल टॉप रहे. इसी प्रकार उप विजेता वक्ता सौम्या सिन्हा हिल टॉप और तरूणा सुदर्शन लिटिल फ्लावर स्कूल रहे. सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया.(नीचे भी पढ़े)

जिसका प्रायोजित आरटीएन कुणाल कर द्वारा किया गया था. इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष प्रेमा गोगना ने कहा कि अंतर-विद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिताएं छात्रों के लिए अपने वाद-विवाद कौशल को प्रदर्शित करने और विभिन्न विषयों पर अपने ज्ञान को बढ़ाने का एक उत्कृष्ट मंच है. निदेशक सुषमा पांडे ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों को स्वस्थ चर्चाओं में शामिल होने और उनकी महत्वपूर्ण सोच क्षमताओं को विकसित करने का अवसर प्रदान करती हैं. प्रतियोगिता को सफल बनाने में क्लब की अध्यक्ष प्रेमा गोगना और निदेशक सुषमा पांडे के कुशल नेतृत्व में रोटेरियन मनीष जैन, आरटीएन तामली, और आरटीएन अनीता पॉल का महत्वपूर्ण योगदान रहा.











