जमशेदपुर : टाटानगर से होकर गुजरने वाली ट्रेनें 13 अगस्त तक रद्द रहेगी. इसके अलावा कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. लगातार होने वाले विकास कार्य को देखते हुए यह आदेश जारी किया गया है. इसके तहत टाटा हावड़ा स्टील एक्सप्रेस समेत एक दर्जन ट्रेनों को 13 अगस्त को रद्द किया गया है. इसके अलावा 25 लोकल ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है जबकि 8 ट्रेनों को रिशिडयूल किया गया है. कई ट्रेनें डाइवर्ट होकर चलेगी. दक्षिण पूर्व रेलवे के संतरागाछी के पास फुटओवरब्रिज निर्माण को लेकर 8 घंटे का ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लिया गया है. खड़गपुर डिवीजन के पास एनआइ वर्क को लेकर भी ट्रेफिक ब्लॉक लिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
13 अगस्त को लिए गये ब्लॉक के कारण 13 अगस्त को टाटा-हावड़ा-टाटा स्टील एक्सप्रेस के अलावा हावड़ा-दीघा कंदारी एक्सप्रेस, हावड़ा-पुरी-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस, हावड़ा-पुरुलिया एक्सप्रेस, हावड़ा-रांची-हावड़ा, संतारागाछी पोरबंधर, हावड़ा-सिकंदराबाद फलकनामा एक्सप्रेस, शालीमार-पुरी-शालिमार, हावड़ा-घाटशिला-हावड़ा, हटिया-हावड़ा, हावड़ा-चक्रधरपुर-हावड़ा, हावड़ा-जगदलपुर समेत कुल 14 ट्रेनों को रद्द किया गया है. 25 लोकल ट्रेनों को भी रद्द किया गया है. 13 अगस्त 8 ट्रेनों को रि-शिड्यूल किया गया है. हावड़ा-मुंबई गीतांजलि अप एंड डाउन में 4 घंटे रि-शिड्यूल रहेगी. हावड़ा-बेंगलुरु को सात घंटे रि-शिड्यूल किया गया है. हावड़ा-आद्रा-हावड़ा ट्रेन को खड़गपुर तक चलाया जायेगा. मुंबई-हावड़ा मेल को संतरागाछी तक चलाया जायेगा. हावड़ा-भुवनेश्वर-हावड़ा एक्सप्रेस को खड़गपुर तक चलाया जायेगा.(नीचे भी पढ़ें)
बिलासपुर में ब्लॉक, एक दर्जन ट्रेनें रद्द
बिलासपुर मंडल के सक्ती स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के मद्देनजर कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. वहीं कई ट्रेनों को डाइवर्ट भी किया गया है.
इन ट्रेनों को किया गया रद्द :
18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस : 09 अगस्त से 21 अगस्त तक
18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस : 10 अगस्त से 22 अगस्त तक
18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस : 9 से 21 अगस्त तक
18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस : 9 से 21 अगस्त तक
20828 संतरागाछी-जबलपुर हमसफर एक्सप्रेस : 9 अगस्त को
20827 जबलपुर-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस : 10 अगस्त को
17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस : 10 अगस्त को
17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस : 13 अगस्त को
20822 संतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस : 12 अगस्त को
20821 पुणे-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस : 14 अगस्त को
22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस : 11 अगस्त को
22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस : 13 अगस्त को
ट्रेनों का अल्प समापन :
08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू स्पेशल 10 से 22 अगस्त तक बिलासपुर में ही यात्रा समाप्त होगी
08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू स्पेशल 10 से 22 अगस्त तक बिलासपुर से शुरू की जायेगी.
खुर्दा में काम के कारण कई ट्रेनें डाइवर्ट, कई रद्द
ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुर्दा रोड डिवीजन में विकासात्मक कार्यों को देखते हुए, कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. इसको लेकर आवश्यक कदम उठाया गया है.
इन ट्रेनों को रद किया गया है :
• 08411/08412 बालासोर-भुवनेश्वर-बालासोर पैसेंजर स्पेशल 12.08.2023 से 14.08.2023 तक रद्द रहेगी.
- 08415/08416 जलेश्वर-पुरी-जलेश्वर पैसेंजर स्पेशल 12.08.2023 से 14.08.2023 तक रद्द रहेगी.
- 02837 संतरागाछी-पुरी स्पेशल 11.08.2023 को रद्द रहेगी
- 02838 पुरी-संतरागाछी स्पेशल 12.08.2023 को रद्द रहेगी
- 08011 भंजपुर-पुरी स्पेशल 13.08.2023 को रद्द रहेगी
- 08012 पुरी-भंजपुर स्पेशल 11.08.2023 और 13.08.2023 को रद्द रहेगी
ट्रेनों का अल्प समापन/अल्प उद्गम: - 18126/18125 पुरी-राउरकेला-पुरी एक्सप्रेस, दिनांक 12.08.2023 से 14.08.2023 तक की यात्रा भुवनेश्वर न्यू पर समाप्त/शॉर्ट ओरिजिनेट की जाएगी।
ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन: - 12073/12074 हावड़ा-भुवनेश्वर-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस, 12.08.2023 से 14.08.2023 तक यात्रा कपिलास रोड और नाराज मार्थापुर पर ठहराव के साथ कपिलास रोड-सलागांव-नाराज मार्थापुर-बारंग के रास्ते परिवर्तित मार्ग पर चलेगी।
· 12277/12278 हावड़ा-पुरी-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस, 12.08.2023 से 14.08.2023 तक यात्रा कपिलास रोड और नाराज मार्थापुर पर ठहराव के साथ कपिलास रोड-सलागांव-नाराज मार्थापुर-बारंग के रास्ते परिवर्तित मार्ग पर चलेगी।
· 12802 नई दिल्ली-पुरी एक्सप्रेस, 10.08.2023 और 12.08.2023 क…











