चाकुलिया: जमशेदपुर के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) शुभम खंडेलवाल ने शनिवार को चाकुलिया थाना का निरीक्षण किया. इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागुरी, घाटशिला और पुलिस निरीक्षक धालभूमगढ़ अजय कुमार सिंह उपस्थित थे. इस दौरान थाना के विभिन्न अभिलेखों, लंबित कांडों, विधि-व्यवस्था, साफ-सफाई एवं पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई. साथ ही थाना में संधारित पंजियों एवं अभिलेखों का अवलोकन कर संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. (नीचे भी पढ़े)
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आम जनता की शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने, क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण हेतु सतर्कता एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.












