जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेडा कॉलोनी अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस में कथा वाचक लता दीदी ने कहा की भगवान की भक्ति के लिए कोई उम्र नहीं होता. 5 वर्ष के ध्रुव ने घोर तप करके भगवान की भक्ति प्राप्ति की. भगवान भेदभाव नहीं करते. गजेंद्र हाथी में जब भगवान को पुकारा. भगवान ने गति से आकर ग्राह् के मुख से बचाया. नारायण नाम कि महिमा पुत्र को बुलाने से जिसका नाम नारायण था. उसको पुकारने से उस पापी के पाप नष्ट हो गए . बावन भगवान की झांसी के दर्शन भक्तों ने किया.(नीचे भी पढ़े)
भक्तों ने खूब आनंद लिया. भागवत कथा का मुख्य यजमान उषा सिंह, प्रतिमा रजक और गीता सिंह रहीं. समाजसेवी और संस्था के संरक्षक शिव शंकर सिंह, कमलदेव सिंह, नारायण सिंह, सीएसपी सिंह, सहित हजारों महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने भागवत कथा का रसपान किया. कविता परमार के साथ साथ पुष्पा सिंह, मुदिता सिंह, बबिता की देख देख में पूजा और भागवत कथा संपन्न हुआ.












