घाटशिला : आगामी दुर्गा पूजा को लेकर घाटशिला के दाहीगोड़ा पुष्पांजलि संघ दुर्गा पूजा कमेटी की एक बैठक शनिवार को चंद्र शेखर प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में मां दुर्गा की प्रतिमा व पूजा पाठ के साथ पूजा की तैयारियों व लाइटिंग आदि सहित अन्य बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श हुआ. लोगों की सहमति बनी. बैठक में बड़ी संख्या में कमेटी के सदस्य मौजूद रहे.



