गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के खड़िया कॉलोनी के पास शनिवार शाम सन्दिग्ध हालत में घूम रहे एक भिखमंगे को ग्रामीणों ने चोर समझ कर पीट दिया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि युवक गांव में चोरी का प्रयास कर रहा था. वहीं युवक ने बताया कि उसका नाम कांता सबर है. वह जमशेदपुर में रहता है, लेकिन फिलहाल गालूडीह के हाटचाली में परिवार के साथ रह कर गांव-गांव भीख मांगता है. ग्रामीणों ने चोर समझकर दौड़ाया और पीटना शुरू कर दिया. उसने बताया कि उसके पास एक साइकिल भी थी. साइकिल भी ग्रामीणों ने छीन ली और कपड़े भी फाड़ डाले. हालांकि, बाद में ग्रामीणों ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया.



