जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर पुलिस ने छिनतई करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़ा गया व्यक्ति कदमा बीएच एरिया रोड नंबर 3 का रहने वाला मोहम्मद तारिक है. 19 अगस्त को ही यह छिनतई की घटना हुई थी. 24 घंटे में ही पुलिस ने इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. सरायकेला-खरसावां के बड़ा गम्हरिया मोतीनगर रोड नंबर 1 निवासी सीता देवी बिष्टुपुर कांतिलाल अस्पताल के पास गयी थी. इसी बीच अपराधियों ने मोबाइल छिन लिया. चलती गाड़ी में झपट्टा मारकर अपराधी भाग निकले थे. इस कांड में उपयोग में लाये गये स्कूटी संख्या जेएच 05एआर 6103 को भी जब्त कर लिया है.



