जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो उलीडीह थाना क्षेत्र में गाड़ी चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने किया. पुलिस ने चोरी की हीरो होंडा सीडी डिलक्स गाड़ी संख्या जेएच 05एम 4955 और काला रंग का मोटरसाइकिल बिना नंबर का को बरामद किया गया. पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ उलीडीह राजेंद्र कॉलोनी टैंक रोड निवासी रोहित उर्फ मेंटा और मानगो हनुमान मंदिर दाईगुट्टू के पास रहने वाले कृष्णा राव उर्फ थापा को गिरफ्तार किया है. 15 अगस्त को उलीडीह डिमना रोड वेलफेयर टावर निरासी विनय शंकर प्रसाद की गाड़ी हीरो होंडा सीडी डिलक्स की चोरी हो गयी थी. इस कांड में सीसीटीवी फुटेज में चोर दिखायी दिये गये थे. इसके आधार पर डीएसपी सुमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापामारी की, जिसके बाद इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया. इस टीम में पारडीह अंचल के इंस्पेक्टर राकेश कुमार, उलीडीह थाना प्रभारी सोनू कुमार, अवर निरीक्षक मुकेश शरण, मोहम्मद जहांगीर, सहायक अवर निरीक्षक जयंती तिर्की समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल थे.



