धालभूमगढ़ : वनवासी कल्याण केंद्र जमशेदपुर महानगर समिति के तत्वावधान में रविवार को धालभूमगढ़ प्रखंड के हलदाजुड़ी गांव में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मुख्य रुप से समाजसेवी सह भाजपा नेत्री डॉ सुनीता देबदूत सोरेन और समाजसेवी सह वनवासी कल्याण केंद्र के ग्रामीण जिला कोषाध्यक्ष कैलाश अग्रवाल उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)
चिकित्सा शिविर में 100 से ज्यादा मरीजों की शारीरिक जांच कर नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया. इस अवसर पर सुनीता ने कहा कि हलदाजुड़ी जेसे सुदूरवर्ती गांव में वनवासी कल्याण समिति द्वारा चिकित्सा शिविर आयोजित करना सराहनीय कार्य है. ऐसे कार्यक्रम हर संस्था द्वारा की जानी चाहिए, जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिले. शिविर को सफल बनाने में डॉक्टर राजेश कुमार त्रिवेदी, डॉ सुनीता देबदूत सोरेन,विकास सिंघानिया,शिव बालक शर्मा ,संजय गोस्वामी,डोमन चंद्र महतो,राकेश कुमार,टुसू मनी टुडू,भूपति मुंडा,बीरबल मुंडा,विश्वनाथ दास,विनय वेरा समेत अन्य ने अहम भूमिका निभाई.













