जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था जुगसलाई श्री राणी सती सत्संग समिति की ओर से रविवार को श्री राणी सती दादी जी का सिंधारा तीज उत्सव (हरियाली तीज) धूमधाम से मनाया गया. जुगसलाई गर्ल्स स्कूल रोड स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर में आयोजित तीज उत्सव में सुधा-अनिल कुमार अग्रवाल (समिति अध्यक्ष) ने यजमान के रूप में पूजा कर ज्योत प्रज्वलित की. मंदिर के पुजारी बिमल पाण्डेय ने पूजा संपन्न कराई. दोपहर 3.30 बजे से चुंदड़ी ओढ़े 121 महिलाओं ने सामूहिक रूप से मंगल पाठ किया. झूला पर दादी मां की शानदार झांकी सजाई गई थी, जो आकर्षण का केन्द्र रही. (नीचे भी पढ़ें)

स्थानीय भजन गायक गोविंद भारद्वाज ने ‘म्हारा प्यारा रे गजानन आईजो.. ’, गणेश वन्दना से मंगलपाठ वाचन का शुभारंभ किया. मंगल पाठ का वाचन करते हुए सुनीता भारद्वाज ने झुंझुनू वाली दादी ए बुलावा थाणे आज…, बड़े चाव सूं दादी थारो झूलो एक घलायो जी…, रिमझिम रिमझिम मेघलो बरसे सावन की फुहार है…, दादी जी थारो खूब करा शृंगार… आदि भजनों की शानदार प्रस्तुति दी. इसके बाद अदिति भारद्वाज ने मेहंदी राचन लागी हाथा में दादी के नाम की…, आओ सभी सखी मिलकर दादी ने झूला झूलावा…, तेरा किसने किया शृंगार.. भजनों की प्रस्तुति दी. (नीचे भी पढ़ें)
मंगल पाठ के दौरान बीच-बीच में दादी मां का जन्म उत्सव, चुनडी उत्सव, गजरा उत्सव जैसे भजनों पर महिलाएं खूब झूमीं. इसी प्रकार अनेक लोगों ने भजन प्रस्तुत किये. इस अवसर पर कोलकाता से आये कारीगरों ने दादी जी का भव्य शृंगार किया. (नीचे भी पढ़ें)
इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में कमल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, दिलीप कुमार रिंगसिया, मनीष केडिया, दीपक गोयल, मनोज शर्मा, राजेश अग्रवाल, विनोद कुमार गर्ग, राजेश कसेरा, दिनेश अग्रवाल, कैलाश शर्मा, अरुण अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, दिलीप केडिया, उमेश कुमार, अनिल खण्डेलवाल, अश्विनी अग्रवाल, ओम भारद्वाज, अमन अग्रवाल, मनोज अग्रवाल आदि सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई.











