जमशेदपुर : प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी ‘सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन /तुलसी भवन’ द्वारा ‘ तुलसी जयंती ‘ मासिक आयोजन के अन्तर्गत संस्थान के मुख्य सभागार में ‘साहित्यकार सम्मान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें साहित्य समिति के सदस्यों सहित नगर के कुल 91 साहित्यकारों को उनकी साहित्य सेवा, समर्पण एवं संस्थान के कार्यक्रमों में उपस्थिति के लिए “मैथिलीशरण गुप्त साहित्यकार सम्मान” प्रदान किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में कोल्हान विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ शुक्ला मोहंती उपस्थित रहीं. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के न्यासी अरुण कुमार तिवारी ने की, जबकि मंच पर न्यासी मुरलीधर केडिया, अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मूनका, उपाध्यक्ष राम नन्दन प्रसाद, कोषाध्यक्ष बिमल जालान, कार्यकारिणी के प्रसन्न वदन मेहता एवं साहित्य समिति की मार्गदर्शिका नीलिमा पाण्डेय मंचासीन रहे. कार्यक्रम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती की तस्वीर पर पुष्पार्पण के साथ आरंभ हुआ. तुलसी भवन के मानद महासचिव प्रसेनजित तिवारी ने स्वागत एवं प्रसन्न वदन मेहता ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम का संचालन साहित्य समिति के सचिव डा अजय कुमार ओझा ने किया. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर 20 रचनाकारों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया, जिनमें लखन विक्रान्त, पूनम महानंद, सुधा प्रजापति, विमल किशोर विमल, नीलाम्बर चौधरी, डॉ उदय प्रताप हयात, शिप्रा सैनी, क्षमाश्री दुबे, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र, जोबा मुर्मू, विन्ध्यवासिनी तिवारी, हरिकिशन चावला, राजेश चरण, बलबिन्दर सिंह, बसंत जमशेदपुरी, निवेदिता श्रीवास्तव, नीता सागर चौधरी, शेषनाथ शरद एवं सुनीता बेदी आदि शामिल रहे. इसके पश्चात मुख्य अतिथि डा मोहंती द्वारा ” मैथिलीशरण गुप्त साहित्यकार सम्मान ” प्रदान किये गये.











