जमशेदपुर : शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्याम सेवा समिति बिष्टुपुर एवं जिला मारवाड़ी सम्मलेन की बिष्टुपुर शाखा की ओर से आगामी 22 अगस्त को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. बिष्टुपुर स्थित राजस्थान भवन में आयोजित होनेवाले उक्त रक्तदान शिविर प्रातः 9.30 बजे से आरंभ होकर संध्या 4 बजे तक चलेगा. इस संबंध में रविवार को श्री श्याम सेवा समिति के संयोजक मुकेश आगीवाल एवं मारवाड़ी सम्मलेन की बिष्टुपुर शाखा के अध्यक्ष सुनील सोंथालिया ने संयुक्त रूप से बताया की स्व रमा देवी एवं स्व श्याम सुंदर अग्रवाल की पुण्य स्मृति में उनके परिजनों द्वारा इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया कि यह शिविर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से आयोजित होगा. इसमें सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि बरसात एवं गर्मी के कारण रक्त की कमी हो जाती है, इसलिए आग्रह होगा ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्तदान अवश्य करे. इसे सफल बनाने में सभी साथी प्रयासरत हैं. यह जानकारी समिति के सचिव अरुण गुप्ता ने दी.











