जमशेदपुर : सड़क हादसे में जख्मी गम्हरिया निवासी सुमित दुबे को एमजीएम अस्पताल में स्ट्रेचर नहीं मिला. इस कारण परिजन उसे गोद में उठा कर इलाज के लिए ले गये. सुमित ने बताया कि यह घटना रविवार की है. बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया था, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. एमजीएम आये तो एक भी स्ट्रेचर खाली नहीं था. इस कारण परिजनों को गोद में उठा कर उन्हें इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड तक ले जाना पड़ा, तब उनका इलाज हो पाया.












