घाटशिला : घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में ‘क्षमता विकास’ कार्यक्रम के तहत शिक्षकों के लिए ‘क्लासरूम मैनेजमेंट’ पर आधारित सीबीएसई का प्रशिक्षण सत्र आयोजित हुआ. इसमें संसाधक बोकारो और गिरिडीह जिले के सीबीएसई सिटी समन्वयक, चिन्मया विद्यालय बोकारो के प्राचार्य सूरज शर्मा एवं मुख्य सूत्रधार अनुसंधान और विश्लेषक, माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल, जमशेदपुर के अक्षय अग्रवाल रहे. कार्यक्रम की शुरुआत संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर की प्रशासिका शोभा गनेरीवाल, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य आरजी चौमाल, विद्यालय प्रबंधक तथा प्रशिक्षण स्थल निर्देशक डॉ प्रसेनजीत कर्मकार, प्राचार्या नीलकमल सिन्हा एवं दोनों अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर की. (नीचे भी पढ़ें)

प्राचार्या नीलकमल सिन्हा ने अपने वक्तव्य में विद्यालय में ऐसे प्रशिक्षण सत्र के आयोजन को गर्व की बात बताया. प्रशिक्षण स्थल निदेशक डॉ प्रसेनजीत कर्मकार ने कहा कि सीबीएसई की प्रशिक्षण सुविधाओं से सभी कार्यरत शिक्षक लाभान्वित हो सकते हैं. डॉ कर्मकार ने कहा कि यह प्रशिक्षण प्रशिक्षुओं को नई शिक्षा नीति व शिक्षण के फ्रेमवर्क में हुए परिवर्तनों के बारे में बतायेगा, जिससे वे 21वीं सदी के बच्चों के साथ सामंजस्य स्थापित करने में काफ़ी मददगार होगी. (नीचे भी पढ़ें)
विषय के विशेषज्ञ के रूप में आये दोनों अतिथियों ने अपने संबोधन में एक-एक कर ‘कक्षा प्रबंधन’ के मूल उद्देश्य, सिद्धांत, मुख्य बिंदुओं एवं तत्वों की विस्तार से चर्चा की. इसमें संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर घाटशिला, श्री श्री रवि शंकर विद्या मंदिर काशिदा, मधुसूदन पब्लिक स्कूल, चक्रधरपुर एवं काशीडीह स्कूल, जमशेदपुर के कुल 61 शिक्षक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.











