जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत प्रमोदनगर में नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में उसके पति मनमोहन प्रसाद को बुधवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसे मामले में नवविवाहिता के पिता धरिक्षण ठाकुर ने ससुराल वालों पर दहेज प्रतारणा का आरोप लगाया है. मायके पक्ष वालों ने मंगलवार देर रात परसुडीह थाना में ससुराल पक्ष वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है. इस मामले में मायके वालों ने बेटी के पति मनमोहन प्रसाद और उसके बड़े भाई कृष्णा मोहन प्रसाद, बड़ी भाभी रजनी शर्मा पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है. मृतक मीना कुमारी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी से ससुराल वालों ने चार चक्का स्विफ्ट डिजायर कार की मांग की थी, जो मायके वालों के नहीं देने पर उनकी बेटी को शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताड़ित किया जाता था.













