जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके घाटशिला में विवाहिता का शव मिलने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को बुधवार सुबह गिरफ्तार किया है. इस मामले में विवाहिता का हत्या कर शव जलाने के मामले में गणेश बेहरा (37), ससुर जतुल नाथ (50) और देवर अर्जुन नाथ (23) को गिरफ्तार किया गया. वही पति कृष्णानाथ को एक दिन पूर्व ही गिरफ्तार किया गया है. हत्याकांड का उद्भेदन घाटशिला पुलिस ने किया है. संबोधन में घाटशिला एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो ने बताया कि जमशेदपुर के परसुडीह में चार टेंपू से जा कर छापामारी की है. गौरतलब है कि 16 मई 2022 को घाटशिला के तामकपाल घर से 200 मीटर की दूरी पर जंगल में बने फोरेस्ट ट्रेंच से मृतिक ऑचल कुमारी का करीब 100 दिन पुराना सड़ा गला शव बरामद किया गया था. उसके पास से ही उसके पहने हुए कपड़े एवं चूड़ी भी बरामद की गयी थी. उक्त कंकाल को फोरेंसिक जांच के लिए प्रयोगशाला रांची भेजा गया था. (नीचे भी पढ़ें)
उसके बाद मृतिका के पति कृष्णानाथ, पिता जतुल नाथ पर कड़ाई से पूछताछ के बाद गला दबाकर हत्या करने तथा गणेश बेहरा के सहयोग से शव को जंगल में दफनाने की बात स्वीकार की गयी थी. तभी पति कृष्णानाथ को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं बुधवार को छापामारी कर तीन लोगों को जेल भेजा जा चुका है. इस मामले में गणेश बेहरा के पास से आंचल देवी का कपड़ा से भरा बैग बरामद किया गया था. जिसमें आरोपी गणेश बेहरा को परसुडीह से गिरफ्तार किया गया. उसने बताया कि मृतिका की हत्या उसके पति कृष्णानाथ, ससुर और भाई और मौसेरा भाई अप्पु नाथ द्वारा गला दबाकर किया गया था और उसके सहयोग से शव को जंगल में दफना दिया गया था.












