जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो स्थित शनकोसाई तुरिया बेड़ा चौक के पास श्रीश्री शनि महाराज के मंदिर के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया. मंदिर निर्माण का भूमिपूजन पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल एवं सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता के द्वारा किया गया तथा मंत्रोच्चार पंडित मुरारी और श्री आनंद के द्वारा किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
भूमिपूजन कार्यक्रम में राजस्थान नवयुवक संघ, मानगो के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, जेपी स्कूल के प्रबंधक अर्जुन शर्मा, मुन्ना मिश्रा, डॉ दिनेश अग्रवाल, लाला जोशी, राजेश शर्मा, रितेश खेमका, दीपक पटवारी, प्रकाश चौधरी, कोमल देवी, पूनम देवी, मनोज कुमार भार्गव एवं बस्ती के गणमान्य लोग उपस्थित होकर भूमिपूजन को सफल बनाया.











