चाकुलिया : चाकुलिया स्टेशन से करीब 2 किलोमीटर पूर्व अप लाइन पर पोल संख्या 180/17 और 180/19 के बीच गुरुवार को मुस्लिम बस्ती निवासी शैख़ सत्तार उर्फ सातूल बाबा (72) की लाश पाई गई है. सूचना पाकर चाकुलिया पुलिस और रेलवे जीआरपी घटनास्थल पहुंची और लाश का पंचनामा कर कब्जे में ले लिया. आशंका जताई जा रही है कि उक्त बुजुर्ग की मौत किसी ट्रेन की चपेट में आने से हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार शैख सत्तार जंगल से पत्ता तोड़ने गए थे, इसी बीच ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गयी.











