जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित एसएसपी ऑफिस कैंपस में गुरुवार को धामन सांप निकलने से हड़कंप मच गया. उक्त स्थल पर निर्माण का काम चल रहा था, तभी धामन सांप वहां निकल गया. इसकी सूचना पुलिस ने स्नैक कैचर को दी. जहां घटना स्थल पर पहुंचे छोटू ने उसे रेस्क्यू कर सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया. उन्होंने बताया कि धामन प्रजाति का सांप जहरीला नहीं होता है. धामन सांप में जहर की मात्रा नहीं होती है, फिर भी लोग देखकर डर जाते है. उसका रंग कोबरा सांप से मिलता जुलता है. सांपो के प्रजाति के बारे में लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए कि कौन से सांप जहरीले होते है और कौन से नहीं. फिल्हाल छोटू ने सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है.



