चाकुलिया: चाकुलिया-केरूकोचा मुख्य सड़क के बड़ामारा के पास विगत दिनों मुखिया दशरथ मुर्मू और ग्रामीणों ने दो बैलों को अज्ञात चोरों से मुक्त कराया था. ग्रामीणों को देख अज्ञात चोर दो बैलों को छोड़कर भाग निकले थे. मिली जानकारी के अनुसार उक्त दोनों बैल ध्यान फाउंडेशन की गौशाला के थे. गुरुवार को मुखिया और ग्रामीणों ने दोनों बैलों को ध्यान फाउंडेशन की गौशाला को सौंप दिया. (नीचे भी पढे)
पंचायत के मुखिया दशरथ मुर्मू ने बताया कि कुछ दिनों से इस रास्ते चोर मवेशियों को चुरा कर ले जा रहे थे, विगत दिनों तीन-चार अज्ञात लोग बैलों को लेकर जा रहे थे. इसी दौरान मुखिया दशरथ मांडी, सारगे हांसदा, दुर्गा हांसदा और जितेन हांसदा की नजर उन पर पड़ी तो अज्ञात लोग दोनों बैलों को छोड़कर जंगल के रास्ते भाग निकले.



