जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा जयप्रकाश नगर के रहने वाले 7 वर्षीय लक्ष्मण मछुआ का शव मानगो पोस्ट ऑफिस रोड के साई सूरज आश्रम के नीचे झाड़ी से शुक्रवार को बरामद किया गया. इसमें मछुआरों ने बताया कि कदमा स्वर्णरेखा नदी में बच्चा अपनी मां, बहन के साथ नहा रहा था. तभी साबुन लेने के चक्कर में बच्चे का पैर फिसल गया. उसे बचाने के लिए उसकी मां और बहन दोनों पानी में गयी लेकिन दोनों ही डूबने लगी. मछुआरे की सहयोग से मां और बहन को बचा लिया गया. लेकिन लक्ष्मण मछुआ को नहीं बचाया जा सका. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. जिसके बाद पुलिस ने मछुआरों के सहयोग से शव की तलाशी शुरू की. जिसके बाद 18 घंटे बाद दोपहर बच्चे का शव झाड़ी में फंसा हुआ पाया गया. इसके बाद पुलिस ने शव लाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं परिजनों में बच्चे का शव देखकर कोहराम मचा हुआ है. वहीं मौके पर भाजपा नेता विकास सिंह, भाजयुमो कदमा मंडल अध्यक्ष द्विपल बिस्वास और सुसील पांडेय उपस्थित थे.




