रामगोपाल जेना/चाईबासा : कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा ने चाईबासा कांग्रेस भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में कई वित्तीय अनियमितताएं पाई गई हैं, कई घोटाले सामने आए हैं. कैग की रिपोर्ट मे केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं में अनियमितता पाई गई है. द्वारका एक्सप्रेस वे, जहां 18 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर बनने की बजाय 250 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर बनाई गयी. साथ ही, आयुष्मान भारत योजना में मृत व्यक्ति को जीवित दिखाकर निकासी एवं एक ही मोबाइल नंबर से साढ़े सात लाख लाभार्थियों के जुड़े होने का फर्जीवाड़ा, टोल नियमों का उल्लंघन, एनएचाएआइ द्वारा वाहन मालिकों से गलत तरिके से 135 करोड़ रुपये की गलत वसूली जैसे घोटाले सामने आये हैं. इन सब के आलवा अयोध्या डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने, वृद्धा विकलांग और विधवा पेंशन का पैसा अन्य योजनाओं के प्रचार मे खर्च करने समेत अन्य कई योजनाओं मे गड़बड़ी गिनाते हुए कहा कि क्या प्रधानमंत्री कैग की रिपोर्ट को संज्ञान में लेकर तमाम योजनाओं की गड़बड़ियों की जांच करेंगे.



