• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, September 3, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur will drive india on clean green energy – भारत को जमशेदपुर क्लीन और ग्रीन एनर्जी की बनेगी वाहक, हाइड्रोजन इंजन बनाने वाली टाटा कमिंस के नये प्लांट के लिए हुआ एमओयू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा – जमशेदपुर देश में नयी क्रांति लायेगा

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : टाटा कमिंस की ओर से हाइड्रोजन इंजन बनाने के लिए जमशेदपुर प्लांट में नयी कंपनी की स्थापना की जा रही है. इसका नाम टीसीपीएल जीईएस रखा गया है. इसकी स्थापना को लेकर शुक्रवार को झारखण्ड सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया. राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में यह एमओयू हुआ. इस अनुबंध का उद्देश्य मोबिलिटी समाधानों के लिए न्यूनतम-से-शून्य उत्सर्जन तकनीकों का उत्पादन करने के लिए एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करना है. ज्ञातव्य है कि टीसीपीएल जीईएस, टाटा कमिंस प्राइवेट लिमिटेड (टीसीपीएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, जो कि टाटा मोटर्स लिमिटेड और कमिंस इंक. यूएसए का 50-50 पार्टनरशिप का संयुक्त उपक्रम है. एमओयू पर झारखण्ड सरकार के उद्योग विभाग के सचिव जितेंद्र कुमार और भारत में कमिंस ग्रुप के मुख्य वित्तीय अधिकारी अजय पाटिल ने झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ और कमिंस इंडिया में इंजन व्यवसाय के उपाध्यक्ष नितिन जिराफे की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए. यह सहयोग जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए भारत के पंचामृत तत्व के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और कार्बन के कम उत्सर्जन वाली अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ने की दिशा में झारखण्ड सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप है. (नीचे भी पढे़ं)

झारखण्ड भारत में वाणिज्यिक वाहन उद्योग के लिए उन्नत तकनीकी उत्पादों के निर्माण के दरवाजे खोलने वाले भारत के पहले राज्यों में से एक होगा, जो देश के कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में योगदान देगा. हाइड्रोजन इंटरनल कम्बशन इंजन, बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल सिस्टमस, फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल सिस्टमस और फ्यूल डिलीवरी सिस्टमस समेत ईंधन-एगनॉस्टिक पावरट्रेन समाधान का उत्पादन करने के लिए टीसीपीएल जीईएस द्वारा अगले कुछ वर्षों में 350 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा. भविष्य की स्वच्छ ऊर्जा तकनीकियों में निवेश की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, अत्याधुनिक उत्पादन केंद्र टाटा मोटर्स और कमिंस इंडिया की मेक इन इंडिया पहल और भारत को आत्मनिर्भर बनाने की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है. अन्य सभी कमिंस केंद्रों की तरह, टीसीपीएल जीईएस साइट क्रश, स्वच्छ और हरित मैन्युफैक्चरिंग का अनुपालन करेगी. इस संयंत्र में 2024 से चरणबद्ध तरीके से उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है. वर्तमान योजनाओं के अनुसार, हाइड्रोजन इंटरनल कम्बशन इंजन पहले लांच किया जाएगा, उसके बाद बैटरी इलेक्ट्रिक कंपोनेंट्स और फ्यूल डिलीवरी सिस्टमस से संबंधित उत्पाद पेश किए जाएंगे. यह निवेश मजबूत आपूर्ति पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के लिए एक प्रमुख उद्यम का निर्माण करेगा. इससे राज्य के कुशल युवाओं को नई तकनीकों और नई प्रक्रियाओं पर काम करने का एक बड़ा अवसर मिलेगा और यह 300 से अधिक युवाओं के लिए प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद करते हुए राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए एक दिशानिर्देशक के रूप में कार्य करेगा.

हाइड्रोजन इंटरनल कम्बशन इंजन
हाइड्रोजन इंटरनल कम्बशन इंजन में मध्यम और भारी ट्रक निर्माताओं के लिए लगभग शून्य-कार्बन उत्सर्जन प्राप्त करने की दिशा में सबसे व्यावहारिक समाधान बनने की क्षमता है. हाइड्रोजन फ्यूल सेल
भविष्य की तकनीक के रूप में आंकी गई, हाइड्रोजन फ्यूल सेल पावरट्रेन शून्य-उत्सर्जन बिजली समाधान प्रदान करती है. जो ग्राहक शून्य ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन की इच्छा रखते हैं, उनके लिए ईंधन के रूप में हरित हाइड्रोजन के साथ आपूर्ति किए जाने पर हाइड्रोजन फ्यूल सेल एक उपयुक्त समाधान होगा. कमिंस इंक ने डीप ड्यूटी साइकल और एप्लिकेशन अनुभव के आधार पर न्यू-जनरेशन के बैटरी पैक समाधान विकसित किए हैं. बैटरी से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मापदंडों और उसके समाधान तथा बैटरी के जीवन और उसके प्रदर्शन में सुधार के लिए बैटरियाँ एक उन्नत बैटरी प्रबंधन प्रणाली (बीएमएस) से लैस होंगी. टीसीपीएल जीईएस प्लांट बैटरी इलेक्ट्रिक घटकों के निर्माण के लिए कमिंस के वैश्विक अनुभव का प्रयोग करेगा. हाइड्रोजन भंडारण क्षमताएं प्रदान करने से हमें वाणिज्यिक बाजारों में हाइड्रोजन संचालित तकनीकों की व्यवहार्यता और अपनाने में तेजी लाने में मदद मिलेगी. यह संयंत्र फ्यूल डिलीवरी सिस्टम्स का निर्माण संयोजन या असेंबल करने का काम करेगा.
टाटा मोटर्स और झारखंड सरकार ने क्या कहा
सतत और समावेशी तरीके से राज्य के विकास को बढ़ावा देने का संकल्प व्यक्त करते हुए, झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि भारत जलवायु परिवर्तन के खिलाफ अपनी लड़ाई में उल्लेरखनीय प्रगति कर रहा है. टीसीपीएल जीईएस के साथ सहयोग वर्ष 2070 तक देश के नेट- ज़ीरो लक्ष्य को प्राप्त करने और खुद को नए तकनीकी विकास के केंद्र के रूप में स्थापित करने की झारखण्ड की प्रतिबद्धता का हिस्सा है. यह हमारे युवाओं के कौशल को बढ़ाने और सशक्त बनाने तथा उन्हें अत्याधुनिक उद्योग में योगदान करने का अवसर प्रदान करने का भी एक प्रयास है. यह संयंत्र रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद करेगा और इस प्रकार राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास में योगदान देगा. इस अवसर पर बोलते हुए, टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक, गिरीश वाघ ने कहा कि 1945 में जमशेदपुर में परिचालन शुरू करने के बाद से, टाटा मोटर्स ने राष्ट्र निर्माण की दिशा में अपने प्रयास में नई खोजों और उद्योग की एक समृद्ध विरासत स्थापित की है. आज भविष्य के लिए तैयार टिकाऊ मोबिलिटी समाधान तैयार करने के लिए झारखण्ड के लोगों और सरकार के साथ हमारी साझेदारी का एक और महत्वपूर्ण अवसर है. स्थापित की जा रही अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग सुविधा नेक्स्ट-जेन तकनीकों का उपयोग करके हाइड्रोजन-आधारित पावरट्रेन और बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन एग्रीगेट्स और सिस्टम का उत्पादन करेगी. ये उन्नत समाधान आने वाले वर्षों में ग्राहकों को उत्सर्जन मुक्त, व्यावसायिक रूप से व्यवहार्य कार्गो और बड़े पैमाने पर मोबिलिटी में परिवर्तन करने में सक्षम बनाकर भारत में गतिशीलता के भविष्य को आकार देंगे. इस अवसर पर बोलते हुए कमिंस ग्रुप इन इंडिया के सीएफओ, अजय पाटिल ने कहा किजमशेदपुर में 30 से अधिक वर्षों के प्रत्यक्ष विनिर्माण अनुभव के साथ, हमारे पास हेवी-ड्यूटी अनुप्रयोगों की गहरी समझ है और हम वाणिज्यिक वाहन उद्योग को क्लीन पावरट्रेन में परिवर्तित करने के लिए आवश्यक कड़ी मेहनत का स्पष्ट दृष्टिकोण रखते हैं. हम भारत को उत्सर्जन मुक्त राष्ट्र की ओर ले जाने के लिए साहसिक कदम उठाने के लिए झारखण्ड सरकार की सराहना करते हैं. हमारी डेस्टिनेशन ज़ीरो रणनीति के अनुरूप, यह समझौता ज्ञापन शून्य उत्सर्जन के हमारे पथ पर एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, और बेहतर कल के लिए आज उत्सर्जन कम करने में योगदान करने का अवसर देने के लिए हम झारखण्ड सरकार के आभारी हैं.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में सर्जरी विभाग ने किया जटिल अपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन
खबर

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में सर्जरी विभाग ने किया जटिल अपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन

September 3, 2026
Jharkhand tourism : झारखंड के पर्यटन स्थलों एवं पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर प्रबंधन के लिए कर्नाटक मॉडल का अध्ययन, पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में झारखंड के अध्ययन दल ने किया कर्नाटक का भ्रमण
खबर

Jharkhand tourism : झारखंड के पर्यटन स्थलों एवं पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर प्रबंधन के लिए कर्नाटक मॉडल का अध्ययन, पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में झारखंड के अध्ययन दल ने किया कर्नाटक का भ्रमण

September 3, 2026
Tata steel mines bonus : टाटा स्टील के झरिया व वेस्ट बोकारो के कर्मियों में बंटेगा 82 करोड़ रुपये बोनस, विधायक अनूप सिंह ने मैनेजमेंट के साथ किया बोनस समझौता, टुन्नु चौधरी के घर पहुंचे, कहीं यह बात, देखिये – video
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel mines bonus : टाटा स्टील के झरिया व वेस्ट बोकारो के कर्मियों में बंटेगा 82 करोड़ रुपये बोनस, विधायक अनूप सिंह ने मैनेजमेंट के साथ किया बोनस समझौता, टुन्नु चौधरी के घर पहुंचे, कहीं यह बात, देखिये – video

September 3, 2026
Next Post

Jamshedpur sawan mahotsav - छोटा गोविंदपुर में सावन महोत्सव आयोजित, विधायक मंगल कालिंदी ने इसे त्योहार व उत्सव बताया

Jamshedpur proud - बागबेड़ा के रहने वाले विशाल कुमार और गालूडीह के रजनीश कुमार यादव भी चंद्रयान 3 की लांचिंग टीम में थे शामिल, जानें कौन है ये दोनों युवा वैज्ञानिक

jamshedpur rural- सुझाव यात्रा के सातवें पड़ाव में अंगारपाड़ा और बनमाकड़ी पहुंचे पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, जगह जगह ग्रामीणों के साथ की बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

Jamshedpur police got 40 new bolero vehicles :  जमशेदपुर पुलिस के गश्ती बल में जुड़ीं 40 नई बोलेरो गाड़ियां, एसएसपी ने पुलिस लाइन में हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने में होंगी मददगार

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News