आदित्यपुर : आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के फेज 4 स्थित क्रॉस यूनिट- 4 कंपनी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है. इसके चलते कंपनी के खिलाफ लोगों का आक्रोश कभी भी फूट सकता है. दरअसल क्रॉस यूनिट- 4 कंपनी द्वारा कंपनी परिसर से बाहर स्थित जियाडा की ओर से सड़क के लिए आवंटित जमीन का अतिक्रमण कर लोडिंग-अनलोडिंग का काम किये जाने एवं कंपनी द्वारा तैयार माल को गेट के बाहर डंप किये जाने से ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है. इस वजह से बड़ा गम्हरिया सहित अन्य कंपनियों में आने-जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि कंपनी द्वारा उक्त मार्ग का अतिक्रमण किये जाने से आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे हमेशा किसी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. इसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है. उधर इस मामले में कंपनी के मैनेजर एन ठाकुर ने बताया कि जगह की कमी के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही. इसे जल्द दुरुस्त कर लिया जाएगा. वैसे यह क्षेत्र जियाडा के अधीन है और जियाडा द्वरा इसपर कोई कार्रवाई नहीं किया जाना समझ से परे है.



