जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम की लिफ्ट में शनिवार को परसुडीह निवासी विकास प्रसाद फंस गया. लिफ्ट खराब होने की वजह से वह 40 मिनट तक लिफ्ट में ही फंसा रहा. विकास अपने परिजन से मिलने अस्पताल गया था और लिफ्ट से वापस लौट रहा था, तभी अचानक से यह घटना घटी. (नीचे भी पढ़ें)
जानकारी मिलते ही विमल बैठा ने तत्काल अधीक्षक से संपर्क किया. इसके बाद पूरी टीम वहां पहुंची और फंसे हुए व्यक्ति को बाहर निकाला गया. बताते चले कि एमजीएम अस्पताल में जमशेदपुर समेत आस पास से काफी संख्या में लोग इलाज करवाने आते है. झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री भी इसी क्षेत्र से आते हैं. एमजीएम अस्पताल में सुविधाओं को लेकर अक्सर ही हंगामा होता रहता है.




