जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा शास्त्रीनगर स्थित आदर्श बाल मध्य एवं उच्च विद्यालय की प्रबंधनकारणी समिति की बैठक शनिवार को संपन्न हुई. भारतीय तरुण संघ द्वारा संचालित विद्यालय की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आदर्श बाल मध्य एवं उच्च विद्यालय को वर्ष 2024 से अंग्रेजी माध्यम से भी चलाया जाएगा. विद्यालय को झारखंड अधिविध परिषद रांची (जैक) द्वारा मान्यता प्राप्त है. अभिभावकों की मांग पर विद्यालय प्रबंधन समिति ने यह प्रस्ताव भारतीय तरुण संघ के समक्ष रखा. (नीचे भी पढ़ें)
जिसे स्वीकार कर लिया गया. बैठक में तरुण संघ द्वारा संचालित दोनों विद्यालयों के लिए अगले सत्र की स्कूल डायरी का लोकार्पण भी पदाधिकारियों के द्वारा किया गया तथा अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई. बैठक में भारतीय तरुण संघ के अध्यक्ष डा एम एस सिंह मानस,महासचिव के पी सिंह,सचिव अजीत कुमार सिंह,विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनीष पांडेय,सचिव सुनील सिंह, प्रिंसिपल देवप्रिया रस्तोगी, शिक्षक प्रतिनिधि फुल्टू नायक,विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष प्रणव कुमार दास,सहायक सचिव राजू भगत,सतीश जायसवाल,अभिभावक प्रतिनिधि रुद्रप्रताप पांडेय,अजय वर्मा आदि उपस्थित थे .



