जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह गौरी भवन में शनिवार को संथाली राइटर्स एसोसिएशन के द्वारा संताली पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में तिरा पत्नी और बुल बनाम पुस्तक का विमोचन मुख्य अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो की उपस्थिति में हुआ. इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो समेत जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, पुस्तक के लेखक गणेश ठाकुर हांसदा समेत शहर के कई जाने-माने लेखक शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)
संयुक्त रूप से सभी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. अतिथियों को पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.अतिथियों ने गणेश द्वारा लिखी गई दोनों पुस्तकों की सराहना की. किताब के संबंध में जानकारी देते हुए गणेश ने कहा कि तिरा पत्नी का अर्थ है छोटी तितली और बुल बनाम का संबंध वाद्य यंत्र से है. दोनों पुस्तकों का समाज के लिए एक बड़ा महत्व है, जिसे सभी के द्वारा सराहा जा रहा है.



