चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के कांटाबनी गांव में शनिवार को विधायक निधि से स्वीकृत क्लब भवन निर्माण कार्य का विधायक समीर महंती ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. मौके पर विधायक महंती ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने गांव में क्लब भवन निर्माण के लिए स्वीकृति दी है. साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीण योजना निर्माण में सहयोग करें और पूर्ण गुणवत्ता के साथ योजना निर्माण कराएं. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर मुखिया शिवचरण हांसदा,कुंवर सोरेन,समीर बर्मन,पिंटू महतो,संजय महतो,उत्पल महतो,राशिक लाल महतो,तरुण महतो,कृष्णा महतो,बप्पा महतो,मोहन माईती,मिथुन कर,सुजीत दास,लोकनाथ महंती,बापी नंदी,गणेश दत्त,राहुल गिरी समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.



