रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा में टेंडर के बीच में ही हंगामा शुरू हो गया है. जहां देखते ही देखते हो हल्ला शुरू हो गया. इसके साथ ही वहां लात घूंसे भी चलने शुरू हो गए. यह हंगामा चाईबासा के पुरानी डीसी ऑफिस में हुआ है. जहां हो हल्ला के बीच सोनुआ एसडीओं के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ. गौरतलब है कि चाईबासा के सोनुआ, गोईलकेरा, मनोहरपुर और आनंदपुर में विभिन्न योजनाओं को लेकर टेंडर निकाली गयी थी, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया के दौरान मारपीट शुरू हो गयी. वहीं इसमें सभी ठेकेदार सोनुआ के थे.



