घाटशिला : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में शनिवार को ‘मदर्स इंटरएक्टिव सत्र’ का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से कक्षा पंचम तक की माताओं को बुलाया गया था. इस मौके पर 116 माताएं उपस्थित थीं. विद्यालय पिछले 11वर्षों से यह इंटरएक्टिव सत्र चला रहा है. जिसमें बहुत सारी माताएं अपने विचारों को साझा करती हैं और विभिन्न प्रभारी और शिक्षकगण उनका मार्गदर्शन भी करते हैं. शनिवार के कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रशासिका शोभा गनेरीवाल एवं प्रधानाध्यापिका नीलकमल सिन्हा द्वारा दीप प्रज्वलित एवं छात्र -छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर की गई. (नीचे भी पढ़ें)
उपरांत प्राचार्या ने माताओं का स्वागत किया एवं बच्चों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की बात कही. उन्होंने माताओं से ये भी आग्रह किया कि वह बच्चों को स्वावलंबी बनाएं. कार्यक्रम के दौरान माताओं ने अपनी समस्याओं को सामने रखा और मौजूद शिक्षिकाओं ने उनका मार्गदर्शन किया. कार्यक्रम समन्वयक सोमा दत्ता ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन दिया. कार्यक्रम में सौमिता सनातनी, नेहा मजूमदार, कृष्णा दास, लक्ष्मी प्रिया दास, सुरेंद्र मुखर्जी और सोमनाथ दे मौजूद थे.













